चाईबासा, अक्टूबर 22 -- Chaibasa News: चाईबासा,संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत संविदा के आधार पर नियुक्त ग्राम रोजगार सेवकों के कार्यों एवं कार्य निष्पादन की समीक्षा के क्रम में जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। इसकी अध्यक्षता डीडीसी उत्कर्ष कुमार ने की। इस दौरान कर्तव्य के प्रति लापरवाही, निर्धारित कार्यस्थल से लगातार अनुपस्थित रहने व कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण कुल 15 ग्राम रोजगार सेवकों को सेवा से हटाने का निर्णय लिया गया है। इनके स्थान पर दिसंबर 2025 में तैयार प्रतीक्षा सूची से 15 नए अभ्यर्थियों को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ-साथ योजनाओं की प्रगति में तेजी लाना है।

सेवा से हटाए ग...