चाईबासा, नवम्बर 29 -- कारो नदी तट बना पर्यटकों का आकर्षण Chaibasa News: गुवा । सारंडा के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरा गांव स्थित कारो नदी का तट इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। नदी के किनारे दूर-दूर तक फैले काले-काले बालू और विशाल चट्टानों को चीरते हुए बहती नदी की कलकल धारा यहां की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाती है। यही वजह है कि हर साल दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही यहां पिकनिक मनाने आने वाले पर्यटकों का जमावड़ा लगने लगता है। कारो नदी के इस खूबसूरत तट पर पर्यटक परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के अलावा नदी के पानी में खूब मौज-मस्ती करते हैं। विशेषकर नववर्ष के अवसर पर यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। एक जनवरी को किरीबुरू, बड़ाजामदा, बोलानी, गुवा, नोवामुंडी, जगन्नाथपुर, चाईबासा, जमशेदपुर और रांची...