चाईबासा, जुलाई 21 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर प्रखंड के बड़ापरिया पंचायत अंतर्गत काकुईता एवं गाड़ाबासा गांव में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का आतंक जारी है। लगभग 10 हाथियों का एक झुंड, जिसमें दो शावक भी शामिल हैं, लगातार गांवों में घुसकर ग्रामीणों के घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों के भय से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा अपने कार्यकर्ताओं के साथ काकुईता एवं गाड़ाबासा गांव पहुंचे और प्रभावित ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के लिए फटके, टॉर्च, मशाल सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। राहत सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...