चाईबासा, अक्टूबर 15 -- डॉ. कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि Chaibasa News: चाईबासा । भारत रत्न एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कांग्रेसजनों ने डॉ. कलाम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया। पूर्व मंत्री देवेन्द्र नाथ चंपिया ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन सादगी, समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ देश के युवाओं में बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास जगाया। डॉ. कलाम का मानना था कि देश का भविष्य युवाओं की प्...