चाईबासा, नवम्बर 20 -- Chaibasa News: गुवा। किरीबुरू स्थित एलएंडडी सेंटर में ओएसएचडब्ल्यूसी कोड 2020 (व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता) तथा ओएसएचडब्ल्यूसी (केंद्रीय) नियम 2026 को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीजीएम (एलएंडडी सेंटर) रतिन बिस्वास ने प्रशिक्षक के रूप में कर्मचारियों को नए श्रम कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ओएसएचडब्ल्यूसी कोड 2020 एवं केंद्रीय नियम 2026 के विभिन्न प्रावधानों, उनके उद्देश्य तथा कार्यस्थल पर लागू होने वाले नियमों की विस्तार से व्याख्या की। साथ ही कर्मचारियों को व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, कार्यस्थल की बेहतर परिस्थितियों और श्रमिकों से संबंधित नए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को नए का...