Chaibasa News: एसीसी अडानी सीमेंट कंपनी की प्रस्तावित बंदी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
चाईबासा, जुलाई 14 -- Chaibasa News: चाईबासा। झींकपानी स्थित एसीसी अडानी सीमेंट कंपनी को 16 अगस्त 2026 से बंद किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार से मजदूरों, ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन पर स्थायी रोजगार समाप्त कर आउटसोर्सिंग और मशीनीकरण लागू करने का आरोप लगाया। झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मीरन मुंडा ने कहा कि इससे मजदूरों के वेतन, सामाजिक सुरक्षा और श्रम अधिकार प्रभावित होंगे। यूनियन ने पांच सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए सीमेंट वेज बोर्ड की सुविधाएं बहाल रखने, ठेका मजदूरों की नीति समाप्त करने, वर्ष 2001 से 2026 तक के कथित पीएफ घोटाले की जांच, कैंटीन सेवा बहाल करने तथा बिजली-पानी की आपूर्ति जारी रखने की मांग की। यूनियन ने चेतावनी दी कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.