चाईबासा, नवम्बर 8 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए झारखंड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले ने एसआईआर-2026 के अंतर्गत निर्धारित तीनों श्रेणियों के कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कर राज्य में यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर एवं चक्रधरपुर में निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सामूहिक प्रयास, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर आपसी समन्वय का परिणाम है। यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे जिला स्तर से लेकर बूथ स...