चाईबासा, अगस्त 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखंड मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 08 एवं 09 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त तिथियों को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील है कि आयोजित विशेष शिविर में शामिल होकर फॉम-6 एवं फॉम-8 भरकर लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे। ऐसे भारतीय नागरिक, जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं तथा संबंधित मतदान क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 एव...