चाईबासा, जुलाई 31 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत गठित किसान उत्पादक कंपनियों (एफपीओ)के सुदृढ़ीकरण, क्षमता संवर्धन एवं व्यावसायिक विकास के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सभी एफपीओ स्थानीय संसाधनों एवं उत्पादों की क्षमता को पहचानते हुए वोकल फॉर लोकल की अवधारणा पर कार्य करें। कृषि, डेयरी, मत्स्य पालन, वनोपज, बागवानी एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ उनकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग, वैल्यू एडिशन और प्रभावी मार्केटिंग की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों की आय बढ़ाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ-साथ हाई वैल्यू क्रॉप को बढ़ावा देना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस...