चाईबासा, जुलाई 6 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड के उलीझारी पावरग्रिड से चिमीहातु चौक तक ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग द्वारा डीएमएफटी मद से करीब 2 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। मंत्री दीपक बिरुवा ने रविवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सड़क का शिलान्यास विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया गया। जर्जर सड़क से जूझ रहे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई। सड़क बनने की जानकारी पाकर ग्रामीणों में खुशी देखी गई। इस दौरान मंत्री दीपक बिरुवा ग्रामीणों संग मिलकर विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। मंत्री बिरुवा ने कहा कि चाईबासा विधानसभा क्षेत्र को विकसित करना मेरी प्राथमिकता है। चरणबद्ध तरीके से कार्य पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र मे...