चाईबासा, जुलाई 14 -- Chaibasa News: गुवा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा के भट्टीसाई स्थित नया बस स्टैंड वर्षों से उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बने इस बस स्टैंड का निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका है। लंबे समय से बंद रहने के कारण परिसर में झाड़ियां उग आई हैं और भवन की स्थिति भी जर्जर होती जा रही है। बस स्टैंड में यात्री शेड सहित कई आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई थीं, लेकिन देखरेख के अभाव में पूरा परिसर वीरान पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड चालू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और बड़ाजामदा की यातायात व्यवस्था भी सुचारु होगी। लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से बस स्टैंड का शीघ्र उद्घाटन, नियमित साफ-सफाई, मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित कर...