चाईबासा, नवम्बर 7 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। लखनसाई स्थित उड़िया तालाब छठ घाट पर इस वर्ष भी छठव्रतियों को काशी की तर्ज पर होने वाली भव्य गंगा आरती के दर्शन का अवसर मिलेगा। छठ पूजा को लेकर घाट और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक रूप देने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। घाट तक पहुंचने वाले मार्ग की साफ-सफाई से लेकर सड़क किनारे रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा तक की जिम्मेदारी टाटा स्टील ने संभाली है। शुक्रवार को टाटा स्टील के एडमिनिस्ट्रेशन हेड निशिकांत सिंह, सिविल विभाग के सीनियर मैनेजर गौरव चौलिया, नोवामुंडी थाना के एएसआई तारकनाथ सिंह व एएसआई चंदराय सोरेन ने संयुक्त रूप से उड़िया तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया।निरीक्षण यह भी पढ़ें- Lohardaga News: छठ महापर्व को लेकर नगर पर्षद ने तेज की तैयारी, तीन घाटों का मुआयना के दौरान टाटा स्टील के एडमिनि...