Chaibasa News: उच्च विद्यालय कोटगढ़ में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन
चाईबासा, अगस्त 31 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय कोटगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों को महात्मा गांधी हाउस, बिरसा मुंडा हाउस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद हाउस तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू हाउस में विभाजित कर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन और साइकिल रेस सहित कई खेल शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Gridih News: पुरस्कार वितरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.