चाईबासा, सितम्बर 23 -- Chaibasa News: चाईबासा। बुधवार को 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। जिले में आमजनों को आयुर्वेद, स्वस्थ जीवनशैली एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला आयुष कार्यालय द्वारा आयुर्वेदिक जागरूकता रथ का संचालन शुरू किया गया। जागरूकता रथ को उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला आयुष पदाधिकारी की उपस्थिति में गोपनीय कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला आयुष कार्यालय द्वारा संचालित जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजनों को आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करेगा। आयुर्वेद में व्यक्ति की प्रकृति के अनुरूप उचित आहार, नियमित दिनचर्या और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- स्वस्थ जीवनशैली को निकाली गई रन फार आयुर्वेद रैली यह भी पढ़...