Chaibasa News: आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं मानकी-मुंडा संघ ने नवपदस्थापित मझगांव थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव का किया पारंपरिक स्वागत
चाईबासा, जुलाई 20 -- Chaibasa News: मझगांव। आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं मानकी-मुंडा संघ ने पांडुकी गांव में नवपदस्थापित थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। इस दौरान दोनों संगठनों ने क्षेत्र में निष्पक्ष और प्रभावी पुलिस व्यवस्था की उम्मीद जताई। मानकी-मुंडा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा ने हाल की घटना का उल्लेख करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम ने विश्वास जताया कि नए थाना प्रभारी कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे। प्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ सहयोग का भरोसा देते हुए शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: पांडुकी में देशाउली पूजा स्थल का शुद्धिकरण, संरक्षण का लिया संकल्प का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.