चाईबासा, जुलाई 11 -- Chaibasa News: चाईबासा । चाईबासा नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 में पीडब्लूडी ऑफिस से आंगनबाड़ी सेविका के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य होगा । इससे मुहल्लेवासियों को हो रही समस्या से निजात मिलेगा । शनिवार को नारियल फोड़ कर एवं पूजा अर्चना कर नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष सह वार्ड 21 के वार्ड पार्षद विकास कुमार शर्मा ने सड़क निर्माण कार्य का शिल्यान्यास किया । इस अवसर पर नप अध्यक्ष श्री प्रकाश ने कहा कि चाईबासा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है । शहर की छोटी छोटी समस्याओं के समाधान की कोशिश हो रही है । नप के उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि इस वार्ड के साथ साथ नगर में सड़क , पानी और बिजली की समस्या का समाधान किया जाएगा । इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...