Chaibasa News: आदिवासी कला-सांस्कृतिक भवनों, मानकी और माझी हाउस के लिए वाद्य यंत्र वितरित
चाईबासा, नवम्बर 4 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को कल्याण विभाग की ओर से आदिवासी कला-सांस्कृतिक भवन, मानकी एवं माझी हाउस योजनाओं के तहत वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया। यह वितरण वित्तीय वर्ष 2018 से अब तक लाभुक समितियों द्वारा पूर्ण की गई 20-21 योजनाओं के तहत किया गया।इस दौरान योजना के अध्यक्ष लखन सिंकू एवं जगन्नाथपुर ग्रामीण मुंडा विकास महापात्रा को वाद्य यंत्र प्रदान किए गए। इनमें हारमोनियम, मांदर, घुंघरू सहित अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्र शामिल हैं।वाद्य यंत्रों के वितरण का उद्देश्य आदिवासी समाज की पारंपरिक कला, संस्कृति, संगीत एवं लोक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग मिलेगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.