चाईबासा, जुलाई 18 -- Chaibasa News: चाईबासा। सदर बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर में कल माँ विपत्तारिणी पूजा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित की जाएगी। पूजा-अर्चना का शुभारंभ प्रातः 11 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ होगा। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि विपत्तारिणी पूजा को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विशेषकर सुहागिन महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। विदित हो कि माँ विपत्तारिणी की आराधना से जीवन की विपत्तियाँ दूर होती है तथा परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास होता है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: राबर्टसन क्लब दुर्गा मंदिर में विपद् तारिणी पूजा आज इसी आस्था के साथ श्रद्धालु व्रत रखकर माता की ...