चाईबासा, सितम्बर 9 -- Chaibasa News: चाईबासा। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल चाईबासा (शहरी) के अंतर्गत बुधवार को बिजली आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, चाईबासा नगर से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्र चाईबासा नगर के अंतर्गत आने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि 33 केवी लाइन में सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) लगाने का कार्य किए जाने के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्यों के लिए पूर्व तैयारी करने और बिजली बाधित रहने के दौरान सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- Katihar News: आज नौ घंटे बाधित रहेगी बिजली किसी विशेष परिस्थिति अथवा विद्युत सं...