Chaibasa News: आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन में जनभागीदारी पर जोर
चाईबासा, नवम्बर 25 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने और इनमें सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में 'आंगनवाड़ी प्रबंधन समिति - बैठक एवं चर्चा, जनभागीदारी' थीम पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। निर्धारित दैनिक गतिविधि कैलेंडर के तहत आयोजित कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों के गठन की स्थिति की समीक्षा की गई। जिन केंद्रों में अब तक समिति का गठन नहीं हुआ है, वहां इसके गठन की पहल की गई। वहीं, पहले से गठित समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने और उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: आंगनबाड़ी में सुधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.