नई दिल्ली, मार्च 20 -- CG TET Result 2026 Link , vyapamcg.cgstate.gov.in : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी टीईटी रिजल्ट चेक कर सकते हैं और अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते है। रिजल्ट में अभ्यर्थियों को पात्र और अपात्र दर्शाया गया है। सीजी व्यापमं ने कक्षा 5वीं तक और कक्षा 6 से 8वीं तक दोनों पेपरों के रिजल्ट के लिंक अलग अलग जारी किए हैं। साथ ही रिजल्ट संग फाइनल आंसर-की भी जारी की है। सीजी टीईटी 2026 परीक्षा 1 फरवरी को दो पालियों में पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए हुई थी। पहली पारी में परीक्षा कक्षा एक से पांच और दूसरी पाली में कक्षा छह से 8 के लिए हुई थी। यह भी पढ़ें- 20-25 साल स...