नई दिल्ली, जुलाई 25 -- छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और क्रीडा अधिकारी बनना चाह रहे युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो गई है। परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 18 से 20 अगस्त तक का मौका दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 04 अक्टूबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सुबह 10 बजे से लेकर 11.15 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2 बजे से लेकर 4.15 बजे तक संचालित की जाएगी।रजिस्ट्रेशन फीस जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये और एससी एवं एस...