नई दिल्ली, अगस्त 14 -- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने आज यानी 14 अगस्त 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। स्कोरकार्ड में विद्यार्थियों के विषयवार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी दी जाएगी।जानें कब आयोजित हुई थी सीजी बोर्ड सेकंड मेन एग्जाम 2026 बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा 2026 जुलाई महीने में आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं की अवसर परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित हुई, जबकि क...