नई दिल्ली, मई 28 -- What Is Cervical Cancer: सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जो गर्भाशय के निचले हिस्से यानी सर्विक्स (Cervix) में होता है। यह कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है और शुरुआत में इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते हैं। जो दिखते भी हैं, उन्हें महिलाएं नजरअदांज कर देती हैं। AIIMS की गायनेकॉलोजिक ऑन्‍कोलॉजी डॉ. नीरजा भाटला के मुताबिक, ज्यादातर मामलों में इसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण होता है। HPV एक आम वायरस है, जो असुरक्षित यौन संबंध या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैल सकता है। इस गंभीर कैंसर की रोकथाम के लिए HPV वैक्सीन लगाए जा रहे हैं। चलिए आपको इस कैंसर के शुरुआती लक्षण और वैक्सीन के फायदों के बारे में बताते हैं।क्या होते हैं शुरुआती लक्षण डॉक्टर नीरजा का कहना है कि सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्...