नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक यानी एमडी सलील पारेख को कुल 51.75 करोड़ रुपये के शेयर देने को मंजूरी दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने 2015 और 2019 की शेयर प्रोत्साहन योजनाओं के तहत रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट (आरएसयू) देने को मंजूरी दी है। इसके तहत सलील पारेख को 34.75 करोड़ रुपये मूल्य के आरएसयू मिलेंगे जो परफॉर्मेंस के आधार पर एक वर्ष बाद दिए जाएंगे। इसके अलावा, 2019 की विस्तारित शेयर स्वामित्व योजना के तहत उन्हें 10 करोड़ रुपये मूल्य के आरएसयू दिए गए हैं। कंपनी ने पर्यावरण, सामाजिक एवं प्रशासन (ईएसजी) लक्ष्यों से जुड़े दो करोड़ रुपये और कुल शेयरधारक रिटर्न से जुड़े पांच करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मंजूर किए ह...