CEC ज्ञानेश कुमार को खतरा, Z-प्लस से भी ज्यादा सुरक्षा मिली; खुफिया इनपुट पर ऐक्शन
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने यह कदम ताजा खतरे से जुड़े इनपुट मिलने के बाद उठाया है। अधिकारियों के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार को पहले से ही Z-प्लस सुरक्षा मिली हुई है, लेकिन नए खुफिया इनपुट और राजधानी में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए उनके घर के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय जिला पुलिस को भी अपने स्तर पर सुरक्षा बल बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। चूंकि नई दिल्ली जिले में पहले से विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं, इसलिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।INDIA ब्लॉक के नेता कर रहे विरोध-प्रदर्शन ज्ञानेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.