मुख्य संवाददाता, सितम्बर 29 -- UPPSC PCS interview questions : उत्तर प्रदेश की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2025 की मुख्य परीक्षा में सफल 2297 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सोमवार से शुरू हो गए। साक्षात्कार के दौरान माहौल हल्का-फुल्का रहा और औसतन 15 से 25 मिनट तक के इंटरव्यू में अभ्यर्थियों के समग्र व्यक्तित्व को जांचने की कोशिश हुई। एक अभ्यर्थी से कवयित्री समेत हिंदी के कई कठिन शब्द लिखवाए गए। पहले दिन इंटरव्यू बोर्ड ने अभ्यर्थियों से देश-दुनिया के घटनाक्रम पर तो सवाल पूछे ही वर्तमान में सर्वाधिक चर्चित मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर भी प्रश्न पूछा गया। एक अभ्यर्थी से पूछा कि मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा होना चाहिए या नहीं। कुछ व्यक्तिगत प्रश्न भी पूछे गए। उदाहरण के तौर पर एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि...