नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद गिरफ्तार किए गए सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को तिहाड़ जेल की अलग-अलग सेल में रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सेल के बाहर अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही यह ध्यान रखा जाता है कि वह जेल के अन्य कैदियों से मिलने ना पाएं। 14 अक्टूबर को उन दोनों को कोर्ट ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस का कहना है कि बार बार चेतावनी के बाद भी दोनों शांति भंग करने और कानून तोड़ने का प्रयास कर रहे थे।अलग-अलग रखे गए दोनों सीजेपी नेता इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रांका को कैदी नंबर 1784 और आशुतोष दास को 3752 दिया गया है। पहले दनों को ही जेल नंबर दो में रखा गया था। हालांकि बाद में रांका को जेल नंबर 4 में शिफ्ट कर दिया गया। उन दोनों को जिन ब्लॉक में रखा गया है उनम...