मेरठ, मई 27 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में 28 मई को ईद पर प्रस्तावित समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विवि ने इस तिथि के स्थगित सभी पेपर का संशोधित कार्यकम भी जारी कर दिया है। विवि ने उक्त तिथि को पहले से ही परीक्षाएं तय थी, लेकिन इस दिन ईद होने से छात्र पेपर हटाने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को विवि ने ईद के दिन की समस्त परीक्षाएं स्थगित करते हुए छात्रों को राहत दे दी। विवि के अनुसार उक्त तिथि के अतिरिक्त अन्य सभी दिनों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। गृह विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी हटीएनईपी में परीक्षा स्थगन विवि ने एनईपी में बीएससी गृह विज्ञान एवं बीएससी गृह विज्ञान (सीएनडी) द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। विवि के अनुसार यह परीक्षाएं यूजी एनईपी द्वि...