कार्यालय संवाददाता, मार्च 13 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छठे या सातवें अतिरिक्त विषय के आधार पर पास होने की सुविधा अब समाप्त कर दी है। यह नियम उन विद्यार्थियों पर लागू होगी, जिन्हें किसी कारण से किसी एक विषय की परीक्षा में निष्कासित किया गया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि नई व्यवस्था 2026 से लागू हो गई है। यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा के दौरान नकल या अन्य अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे छठे या सातवें अतिरिक्त विषयों के आधार पर पास होने की सुविधा नहीं मिलेगी। नए नियमों के तहत जिस विषय में छात्र नकल करते हुए पकड़ा जाएगा, उस विषय की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा जाएगा और उन्हें उसी विषय की परीक्षा दोबारा देनी होगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि व...