नई दिल्ली, मई 27 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के बाद पोस्टरिजल्ट सपोर्ट का ताजा बुलेटिन जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि रीवैल्यूऐशन ( पुनर्मूल्यांकन) वेरिफिकेशन पोर्टल 29 मई 2026 से शुरू होगा। सीबीएसई से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 मई 2026 शाम 6 बजे तक 4,04,319 आवेदन स्कैन कॉपी के लिए मिले, जबकि 11,31,961 उत्तरपुस्तिकाओं की मांग की गई और 8,98,214 कॉपियां डिजिटल रूप से उपलब्ध कराई गईं। बोर्ड ने कहा है कि लंबित अनुरोध 27 मई तक पूरे किए जाएंगे।सीबीएसई ने ओएसएम पोर्टल हैक होने के दावे को किया खारिज सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर चल रहे ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली में कथित सेंध लगने के दावों को खारिज कर दिया है। बोर्ड ने साफ किया कि सोशल मीडिया पोस्ट में जिस पोर्टल का जिक्र किया गया है, वह केवल एक टेस्टिंग वे...