नई दिल्ली, जुलाई 21 -- CBSE Class 12th Admit Cards 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री (कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर सप्लीमेंट्री एग्जामिनेशन 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने अपने अंकों को सुधारने या किसी विषय को पास करने के लिए इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेसन कराया है, वे अब अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से यह परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।रेगुलर छात्र अपने स्कूल से प्राप्त करें एडमिट कार्ड सीबीएसई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेगुलर विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड स्कूल लॉगिन पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधन बोर्ड के आधिकारिक 'परी...