नई दिल्ली, फरवरी 18 -- CBSE Class 10 Maths Paper : सीबीएसई 10वीं परीक्षा के पहले ही पेपर गणित ने छात्रों के पसीने छुड़ा दिए। छात्रों ने प्रश्नों को बहुत मुश्किल और उलझाने वाला बताया। काफी स्टूडेंट्स ने बताया कि त्रिकोणमिति और केस स्टडी के सवाल कई बार हल करने पड़े। इससे समय कम पड़ गया और कई प्रश्न छूट गए। बहुत से शिक्षकों ने भी बीते वर्ष के मुकाबले पेपर बहुत कठिन बताया। मैथ्स के पेपर की कठिनता के स्तर को लेकर स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और शिक्षक सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। इस मामले पर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। पेपर के बाद सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और काफी टीचरों ने दावा किया सीबीएसई ने 10वीं का मैथ्स का पेपर बेहद टफ दिया है। पहला ही पेपर खराब होने से स्टूडेंट्स का आत्मविश्वास डगमगा गया है। ऐसी कई रिपोर्ट्स आईं...