नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- CBSE Board Exam Rules: बोर्ड परीक्षा का नाम सुनते ही अक्सर बच्चों से लेकर पेरेंट्स तक के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन अब वह दौर गया जब साल भर की मेहनत सिर्फ एक ही परीक्षा के तीन घंटों में तय होती थी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई ने छात्रों का तनाव कम करने के लिए एक शानदार फैसला लिया है। इस बार से सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जो छात्र दूसरी बार परीक्षा में बैठेंगे उनके लिए क्या नियम-कानून होंगे? अगर कोई छात्र दोनों बार एग्जाम देता है, तो उसकी फाइनल मार्कशीट में कौन से नंबर जुड़ेंगे? क्या इसके लिए कोई खास शर्तें हैं? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं...दोबारा परीक्षा देने के क्या हैं असल नियम? साल में दो बार बोर्ड एग्जाम कराने ...