नई दिल्ली, फरवरी 24 -- CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में अक्सर मूल्यांकन प्रक्रिया और री-असेसमेंट (पुनर्मूल्यांकन) को लेकर कई सवाल होते हैं। हाल ही में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इस विषय पर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि छात्र केवल थ्योरी (लिखित) परीक्षाओं के मार्क्स का ही पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं, प्रैक्टिकल परीक्षाओं के मार्क्स में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है।क्या है सीबीएसई का नियम? बोर्ड के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार, यदि किसी छात्र को लगता है कि उसे थ्योरी पेपर में कम मार्क्स मिले हैं और वह संतुष्ट नहीं है, तो वह नियमानुसार री-असेसमेंट के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमे...