नई दिल्ली, फरवरी 20 -- CBSE APAAR ID: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने स्कूली छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से, छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं के रजिस्ट्रेशन के समय APAAR ID (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) का होना अनिवार्य कर दिया गया है। सीबीएसई का यह निर्णय 'डिजिटल इंडिया' और 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति' (NEP 2020) के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों का शैक्षणिक रिकॉर्ड व्यवस्थित रहेगा और उन्हें भविष्य में अपना डेटा ट्रैक करने में आसानी होगी।क्या है यह APAAR ID? APAAR ID को 'वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी' (एक राष्ट्र, एक छात्र आईडी) के रूप में देखा जा रहा है। यह एक 12-अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है जो हर छात्र को दी जाएगी। इस...