नई दिल्ली, मई 18 -- CBSE Class 12 results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद, कॉपियों के मूल्यांकन पर अक्सर सवाल उठते हैं। लेकिन इस बार मामला सिर्फ नंबरों का नहीं, बल्कि कॉपियों की री-चेकिंग के नाम पर ली जाने वाली भारी-भरकम फीस का है। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत हुए एक चौंकाने वाले खुलासे के बाद सीबीएसई विवादों के घेरे में आ गई है। आरटीआई से पता चला है कि सीबीएसई ने केवल शैक्षणिक सत्र 2024-25 में छात्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और स्कैन कॉपी देने के नाम पर Rs.23 करोड़ से अधिक (Rs.23,19,44,644.97) की मोटी रकम वसूल की है। इस खुलासे के बाद मचे देशव्यापी हंगामे को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई ने बैकफुट पर आते हुए फीस को बेहद कम करने और नंबर बढ़ने पर पैसे...