नई दिल्ली, मई 17 -- CBSE Class 12 Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने 13 मई को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए थे, जिसमें कुल 85.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। परिणाम आने के बाद कई छात्र ऐसे हैं जो अपने मिले हुए अंकों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें लगता है कि उनकी कॉपी ठीक से नहीं चेक की गई। ऐसे छात्रों की मदद के लिए सीबीएसई ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन, वेरिफिकेशन और उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन्ड कॉपी प्राप्त करने की तारीखों का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने साफ किया है कि यह पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में ही संचालित होगी और इसके लिए छात्रों को निर्धारित समय के भीतर ही आवेदन करना होगा। ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से मिलने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आइए जानते हैं क्...