नई दिल्ली, मई 11 -- CBSE 12th Class Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले 18 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड किसी भी वक्त नतीजों की घोषणा कर सकता है। इस साल सीबीएसई ने छात्रों की सुविधा के लिए तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल किया है। यदि रिजल्ट के समय इंटरनेट धीमा हो या वेबसाइट क्रैश हो जाए, तो छात्र घबराएं नहीं; वे एक साधारण फोन कॉल (IVRS) के जरिए भी अपना विषयवार स्कोर जान सकेंगे।IVRS के जरिए कैसे जानें रिजल्ट? सीबीएसई ने 'इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम' (IVRS) की सुविधा दी है। इसके जरिए छात्र नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल करके अपनी मार्कशीट सुन सकते हैं: दिल्ली के छात्रों के लिए: 24300699 देश के अन्य हिस्सों के लिए: 011-24300699 कॉल जुड़ने के बाद आपको वॉयस प्रॉम्प्ट के अ...