नई दिल्ली, मई 11 -- CBSE 12th Result 2026, Suhani Sethi CBSE Result: देशभर के लाखों छात्र सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटों पर घोषित किए जाएंगे।अक्सर कहा जाता है कि चकाचौंध भरी दुनिया और पढ़ाई के बीच तालमेल बिठाना मुश्किल होता है, लेकिन कुछ लोग इस धारणा को गलत साबित कर देते हैं। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है बॉलीवुड फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'कटपुतली' फेम अभिनेत्री सुहानी सेठी ने। सीबीएसई 12वीं के नतीजों के बीच सुहानी की सफलता की कहानी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। उन्होंने न केवल अभिनय में बल्कि पढ़ाई में भी खुद को 'सुपरहिट' साबित किया है। सुहानी सेठी ने अपनी मेहनत और लगन से सीबीएसई की 12वीं 2023 की परीक्षा में शानदार अंक हासिल किए थे। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर द...