नई दिल्ली, जून 12 -- सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर चल रहे विवाद के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा के लिए वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन पोर्टल को खोलने से इनकार कर दिया। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओर से एक जनहित याचिका दायर की गई थी जिसमें ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और कमियों के बारे में बताया गया है। इसी याचिका पर कोर्ट ने तत्काल राहत देने से इनकार किया है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को एनएसयूआई की याचिका पर जस्टिस नीना बंसल कृष्णा और जस्टिस मधु जैन की वेकेशन बेंच में सुनवाई हुई। इस दौरान बेंच ने कहा कि पोर्टल को फिर से खोलने से इवैल्युएशन की पूरी प्रक्रिया में देरी हो सकती है और फाइनल रिजल्ट और कॉलेज में एडिमशन का इंतजार ...