नई दिल्ली, मई 10 -- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई किसी भी वक्त 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। इस बीच DigiLocker मंच पर दिख रहा 'Coming Soon' का संदेश छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। माना जा रहा है कि बोर्ड की डिजिटल अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र अपलोड होने की तैयारी पूरी हो चुकी है और नतीजे किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं।DigiLocker पर पहले आएगी डिजिटल अंकतालिका हर साल की तरह इस बार भी सीबीएसई छात्रों को DigiLocker के जरिए डिजिटल अंकतालिका उपलब्ध कराएगा। यह डिजिटल दस्तावेज पूरी तरह मान्य होता है और कॉलेज में दाखिले या दूसरे जरूरी कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है, जब तक स्कूल से मूल प्रमाणपत्र नहीं मिल जाता। गौरतलब है...