नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते या मई के शुरुआती हफ्तों में बोर्ड नतीजों का ऐलान कर देगा। रिजल्ट की तारीखों के करीब आते ही छात्रों और अभिभावकों के मन में यह सवाल तैरने लगा है कि इस बार कॉपियों का मूल्यांकन कैसे हुआ है और नंबर किस आधार पर दिए गए हैं। अगर आप भी इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर नतीजों की राह देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है।कॉपियों की जांच में हुआ बड़ा बदलाव इस साल सीबीएसई ने मूल्यांकन की पारंपरिक पद्धति को पीछे छोड़ते हुए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। बोर्ड ने इस बार ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को पूरी तरह लागू किया है। इसका मतलब है कि अब शिक्षकों ने लाल पेन लेकर कागजों पर नंबर...