नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Digilocker CBSE Class 10 Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के तहत छात्रों के तनाव को कम करने के लिए सीबीएसई ने इसी साल से दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की नई व्यवस्था शुरू की है। इस ऐतिहासिक फैसले का असर नतीजों पर भी साफ दिख रहा है। मुख्य परीक्षा और दूसरी परीक्षा के अंकों को मिलाकर इस शैक्षणिक वर्ष का कुल पास प्रतिशत शानदार 96.78% पर पहुंच गया है। छात्र अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर (DigiLocker) के रिजल्ट पोर्टल https://results.digilocker.gov.in/cbse10thfinalresjul26X.html पर जाकर देख सकते हैं। CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Linkनंबर सुधारने का मिला मौका, ...