नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- CBSE Board Class 10th Result 2026 at results.cbse.nic.in, cbse.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में 93.70 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। परीक्षार्थी अपना 10वीं का रिजल्ट cbse.gov.in , results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जाकर रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 यहां करें चेक। 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए यह दिन उनके करियर की दिशा तय करने वाला सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। CBSE 10th Result 2026 Live Updates रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही 'स्ट्रीम' (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) चुनने की है। अक्सर छात्र दबाव या जानकारी के अभाव में गलत...