नई दिल्ली, मार्च 6 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा दसवीं या बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में यदि किसी विद्यार्थी को किसी विषय में कंपार्ट लगता है, तो उसे उस विषय को उत्तीर्ण करने के लिए अधिकतम तीन अवसर दिए जाएंगे। यदि विद्यार्थी इन तीनों अवसरों में भी संबंधित विषय की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाता है, तो उसे पुनः उसी कक्षा में अध्ययन करना होगा। इसके लिए उसे प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में फॉर्म भरना पड़ेगा और सभी विषयों की परीक्षाएं देनी होंगी।10वीं के परीक्षार्थी को पहला मौका दूसरी बोर्ड परीक्षा में मिलेगा मालूम हो कि सीबीएसई इस साल से कक्षा 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। ऐसे में जिन परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा में किसी विषय में कंपार्ट लगता है, तो उन्हें पहला अवसर मई में आयोजित होने वाली दूसरी बोर...