नई दिल्ली, अगस्त 17 -- सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के री-इवैल्यूएशन और अंकों के वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव कर दिया है। यह सुविधा मुख्य बोर्ड परीक्षा और सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा, दोनों के लिए उपलब्ध है। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट apps.cbseit.in/rchk के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को अपनी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं जरूर देख लेनी चाहिए। उत्तर पुस्तिका देखने के बाद ही यह तय करें कि किन प्रश्नों के अंकों को दोबारा जांचने के लिए आवेदन करना है। बता दें कि री-इवैल्यूएशन के बाद छात्र के अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या फिर पहले जैसे ही रह सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले पूरी प्रक्रिया और नियमों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।कितनी है फीस? अंकों के वेरिफिकेशन की फीस: 300 रुपये री-इवै...