CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा के रिजल्ट में देरी, छात्रों की बढ़ी चिंता; 11वीं एडमिशन की डेडलाइन बनी परेशानी
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजों में हो रही देरी ने देशभर के हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। स्कूलों में एडमिशन की प्रॉसेस, स्कॉलरशिप की अंतिम तिथियां और स्कूल ट्रांसफर जैसी जरूरी औपचारिकताएं नजदीक हैं। ऐसे में रिजल्ट को लेकर बोर्ड की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दिए जाने से छात्रों और उनके परिवारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई स्कूलों का भी कहना है कि सीबीएसई 10वीं दोबारा परीक्षा की देरी की वजह से नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां और प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही हैं।10वीं के रिजल्ट पर कोई बात नहीं कर रहा रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों, पैरेंट्स और शिक्षकों का कहना है कि कक्षा 10 के छात्रों की चिंताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.