नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- CBSE Class 10 Phase 2 Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में 93.70 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के उन छात्रों के लिए एक राहत भरी और महत्वपूर्ण घोषणा की है जो अपने परीक्षा परिणामों में सुधार करना चाहते हैं या मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली 'दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026' के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट (LOC) जमा करने की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है। यह कदम नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत उठाया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को अपनी शैक्षणिक योग्यता साबित करने का एक और अवसर देना है। हालांकि, इस बार रजिस्ट्रेशन की विंडो बहुत कम समय के लिए खुलेगी, इसलिए स्कूलों और ...