नई दिल्ली, मार्च 14 -- भारत में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बार फिर अपनी महत्वाकांक्षी 'सिंगल गर्ल चाइल्ड मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम' (SGC) के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह योजना उन परिवारों के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर उभरी है, जो अपनी इकलौती बेटी को उच्च शिक्षा दिलाना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगहाली उनके आड़े आती है। बोर्ड का उद्देश्य न केवल मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करना है, बल्कि समाज में इस विचार को भी मजबूत करना है कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं।क्या है सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना? CBSE की यह विशेष योजना उन छात्राओं के लिए है, जो अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं। इस छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10 के बा...